Korean Islands, Korean territory, Dokdo, Tokdo | MOFA Republic of Korea

menu

सरकार का बयान

जापानी संसद भवन में जापानी विदेश मंत्री द्वारा दोक्दो पर किये गए टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की टिप्पणी (१५ अक्टूबर २०१४)
1. कोरिया गणराज्य की सरकार के साथ सम्बन्ध को सुधारने के लिए प्रयास करने के जापानी सरकार के प्रतिज्ञा के ठीक बिपरीत कदम उठाते हुए जापान के विदेश मंत्री ने १४ अक्टूबर को जापानी संसद भवन में  उस दोक्दो के ऊपर अपने दावे को पुनः दुहराया जो कोरियाई भूभाग का एक अभिन्न अंग है l जापान सरकार द्वारा कोरिया के क्षेत्रीय संप्रभुता के ऊपर बार-बार उकसाने पर कोरिया गणराज्य की सरकार गहरी चिंता एवं खेद व्यक्त करती है l

2. कोरिया गणराज्य की सरकार एक बार फिर यह साफ करती है कि जापान सरकार द्वारा दोक्दो के ऊपर कोरिया गणराज्य की संप्रभुता को कमतर आँकने के किसी भी प्रयास को सहन नहीं करेगा और इसका कड़ा जबाब देगा l
 

close