Korean Islands, Korean territory, Dokdo, Tokdo | MOFA Republic of Korea

menu

दोक्दो से संबंधित प्रश्नोत्तरी

सन 1951 की सैन फ्रांसिस्को शांति समझौता दोक्दो के सम्बन्ध में क्या प्रावधान रखता है ?

-1951 में जापान के साथ हुए सैनफ्रांसिस्को शांति समझौता में आर्टिकल 2 यह जानकारी देता है कि जापान कोरिया के स्वतंत्रता को मान्यता देता है और कोरिया के ऊपर सारा अधिकार, टाइटल और दावे का परित्याग करता है l साथ हीं साथ क्वेल्पार्ट(जेजुदो), पोर्ट हैमिलटन(ग्योमुन्दो) और डग्लेते (उल्लेंग्दो)का भी परित्याग करता है।

सैनफ्रांसिस्को जापान के साथ हुए शांति समझौता का भाग

Article 2
(a) Japan recognizing the independence of Korea, renounces all right, title and claim to Korea, including the islands of Quelpart, Port Hamilton and Dagelet.

कोरिया के 3000 द्वीपों में से उधृत आलेख, उदाहरण के तौर पर केवल जेजुदो, ग्योमुन्दो और उल्लेंग्दो को शामिल करता है l अतः यह एक सत्य है कि उधृत आलेख में दोक्दो का नाम साफ़ तौर से नहीं शामिल किये जाने का मतलब यह नहीं है की दोक्दो कोरिया के उन क्षेत्रों में शामिल नहीं है जो जापान से अलग हुआ है।

1943 के काइरो के घोषणा और 1946 के SCAPIN 677 में प्रतिबिंबित संयुक्त शक्तियों के पक्ष को देखते हुए यह समझना चाहिए कि दोक्दो कोरिया के उन क्षेत्रों में शामिल है जो जापान से अलग हुआ है।

close