Korean Islands, Korean territory, Dokdo, Tokdo | MOFA Republic of Korea

menu

दोक्दो से संबंधित प्रश्नोत्तरी

सन 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद दोक्दो के संबंध में मित्र राज्यों के सर्वोच्च कमांडर की स्थिति क्या थी?

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, संयुक शक्तियों के सुप्रीम कमांडर जनरल मुख्यालय ने उन क्षेत्रों से दोक्दो को अलग कर दिया था जो जापान के द्वारा नियंत्रित और शासित किये जाते थे l जैसा कि 29 जनवरी 1946 को संयुक शक्ति सूचि संख्या के सर्वोच्य नायक (SCAPIN-Supreme Commander of Allied Powers Index Number 677) के निर्देशों में निर्दिष्ट किया गया है।

कहे गए शर्तों के अनुच्छेद 3 में ,” जापान के चार द्वीप (होन्शु, क्यूशू, होकाईदो, शिकीकू) और लगभग 1000 छोटे छोटे निकटवर्ती द्वीप” जापान के क्षेत्र को शामिल करता है एवं उल्लुंग्दो, दोक्दो और जेजूदो को उस से अलग करता है। ”

SCAPIN 677 (29 जनवरी 1946)

SCAPIN-677 (January 29, 1946)

जापान से अलग किये गए निश्चित क्षेत्र के सरकार एवं प्रशासनिक विभाजन

हालाकि, SCAPIN 1033 दोक्दो के 12 नॉटिकल मील के क्षेत्र में जापान के जहाज़ों और ब्यक्तियों को आने का निषेध करता है।

SCAPIN 1033 (22 जून 1946)

जापानी फिशिंग एवं व्हलिंग के लिए अधिकृत क्षेत्र


1951 में जापान के साथ हुए सैनफ्रांसिस्को शांति समझौता में आर्टिकल 2 यह जानकारी देता है कि जापान कोरिया के स्वतंत्रता को मान्यता देता है और कोरिया के ऊपर सारा अधिकार, टाइटल और दावे का परित्याग करता है l साथ हीं साथ क्वेल्पार्ट(जेजुदो), पोर्ट हैमिलटन(ग्योमुन्दो) और डग्लेते (उल्लेंग्दो)का भी परित्याग करता है।

close