Korean Islands, Korean territory, Dokdo, Tokdo | MOFA Republic of Korea

menu

दोक्दो से संबंधित प्रश्नोत्तरी

प्राचीन कोरियाई सरकारी दस्तावेज(संकलन) दोक्दो का वर्णन किस प्रकार से करते हैं ?

कोरिया के कई सारे प्राचीन सरकारी दस्तावेजों में दोक्दो के बारें उल्लेख है जो कि इस तथ्य की पुष्टि करता है कि कोरिया प्राचीन काल से हीं दोक्दो को कोरियाई भूभाग की तरह मानते हुए शासन करता आया है।

दोक्दो से सम्बंधित प्राचीन सरकारी दस्तावेजों में से कुछ उल्लेखनीय दस्तावेज निम्नांकित हैं।

『सेजों सिल्लोक』 『जिरीजी』 (सन 1454)
(भूगोल खंड, सेजोंग इतिहास वृत्तांत)

Sejong Sillok, Jiriji (1454)

अनुवाद

उसान(दोक्दो) और मुरुंग(उल्लुंग्दो) दो द्वीप ह्यन(प्रान्त) के पूर्वी दिशा में समुद्र के बीचोंबीच स्थित हैं। ये दो द्वीप एक दूसरे से ज्यादा दूर नहीं है और अगर मौसम साफ हो तो आसानी से दिखते हैं। और सिल्ला काल में ये उसान प्रदेश अथवा उल्लुंग्दो के नाम से जाने जाते थे।


मूल लेख于山武陵二島在縣正東海中
二島相去不遠 風日淸明 則可望見 新羅時 稱于山國 一云鬱陵島

『सिनजंग दोंगुक यजीसुंगराम』 (सन 1531)
(कोरियाई भूगोल सर्वेक्षण के संशोधित और संवर्धित संस्करण)

Sinjeung Dongguk Yeoji Seungnam (1531)

अनुवाद

उसानदो• उल्लुंग्दो
उसानदो(उसान प्रदेश) और उल्लुंग्दो मुरुंग और उरुंग के नाम से भी जाने जाते हैं ।और दोनों द्वीप ह्यन(प्रान्त) के पूर्वी दिशा में समुद्र के बीच में स्थित हैं।


मूल लेख

于山島 欝陵島
一云武陵 一云羽陵 二島在県正東海中

『दोंगुक मुंहन बीगो』 (सन 1770)
(कोरिया पर दस्तावेजों के संदर्भ संकलन)

Dongguk Munheon Bigo (1770)

अनुवाद

Usando [Dokdo] and Ulleungdo are two different islands
Of these two islands, one is Usan…
According to Yeojiji [Geography of Korea], it is said that Ulleung and Usan are both territories of Usan-guk and Usan is what the Japanese refer to as Matsushima [old Japanese name for Dokdo].


मूल लेख

于山島 鬱陵島
二島一即于山
輿地志云 鬱陵于山皆于山國地
于山即倭所謂松島也

『मानगी योराम』 (सन 1808)
(राजा के लिए राजकीय मामलों की पुस्तिका)

Man'gi Yoram (1808)

अनुवाद

उल्लुंग्दो उल्जिन के पूर्व में समुद्र के बीचोंबीच स्थित है। यजिजी(कोरियाई भूगोल) के अनुसार उल्लुंग और उसान दोनों उसानगुक के भाग हैं और उसान को जापान में सोंदो कहा जाता है।


मूल लेख鬱陵島 在蔚珍正東海中
輿地志云 鬱陵于山皆于山國地
于山即倭所謂松島也

『जुंगबो मुन्हन बिगो』 (सन 1908)
(कोरिया पर दस्तावेजों की संशोधित और संवर्धित संदर्भ संकलन)

Jeungbo Munheon Bigo (1908)

अनुवाद

उसानदो• उल्लुंग्दो
उसानदो(दोक्दो) और उल्लुंग्दो दो अलग अलग द्वीप हैं। लेकिन उसान के दो द्वीप होते हैं । ये
अब उल्दोगुन हैं। (अतिरिक्त जानकारी)


मूल लेख于山島 鬱陵島
二島一即芋山  続今為鬱島郡

close